jiyo śyāma lālā, jiyo śyāma lālā
Unknown Author
B20
जियो श्याम लाला, जियो श्याम लाला
पीली तेरी पगड़ी रङ्ग काला १
जियो श्याम लाला, जियो श्याम लाला
पीली तेरी पगड़ी रङ्ग काला १
गोकुलमें आयो नन्दलाला
गोपियों से पड़ गया अब पाला २
गोकुलमें आयो नन्दलाला
गोपियों से पड़ गया अब पाला २
मत रो कान्हा ऊँवा ऊँवा
सम्झावे सुनन्दा बुआ ३
मत रो कान्हा ऊँवा ऊँवा
सम्झावे सुनन्दा बुआ ३
खीर, जलेबी, पूड़ी लड्डू पुआ
यशोमती घर आनन्द हुआ ४
खीर, जलेबी, पूड़ी लड्डू पुआ
यशोमती घर आनन्द हुआ ४
चरमर चरमर करे पलना
ब्रजवासी गाये जियो ललना ५
चरमर चरमर करे पलना
ब्रजवासी गाये जियो ललना ५
******
नन्द के आनन्द भयो
जय कन्हैया लाल की
हाथि दियो घोड़ा दियो और दियो पालकी
जय कन्हैया लाल की!
हाथि घोड़ा पालकी!
******
नन्द के आनन्द भयो
जय कन्हैया लाल की
हाथि दियो घोड़ा दियो और दियो पालकी
जय कन्हैया लाल की!
हाथि घोड़ा पालकी!