बसो मेरे नयनन में नन्दलाल
मोहनी मूरति, श्यामरी सूरति,
नयना बने विशाल १
बसो मेरे नयनन में नन्दलाल
मोहनी मूरति, श्यामरी सूरति,
नयना बने विशाल १
अधर सुधारस, मुरली बाजत,
उर वैजन्तीमाल
क्षुद्र घन्टिका, कटितट शोभित,
नूपुर शब्द रसाल २
अधर सुधारस, मुरली बाजत,
उर वैजन्तीमाल
क्षुद्र घन्टिका, कटितट शोभित,
नूपुर शब्द रसाल २
मीरा प्रभु सन्तन सुखदायी,
भकतवत्सल गोपाल ३
मीरा प्रभु सन्तन सुखदायी,
भकत-वत्सल गोपाल ३