gurudeva kṛpā karake

Unknown Author

G14

गुरुदेव कृपा करके मुझको अपना लेना

मैं शरण पड़ा तेरी, चरणोंमें जगह देना १

गुरुदेव कृपा करके मुझको अपना लेना

मैं शरण पड़ा तेरी, चरणोंमें जगह देना १

करुणानिधि नाम तेरा, करुणा बरसाओ तुम

सोये हुए भाग्यको, हे नाथ जगाओ तुम

मेरी नाव भँवर डोले, उसे पार लगा देना २

करुणानिधि नाम तेरा, करुणा बरसाओ तुम

सोये हुए भाग्यको, हे नाथ जगाओ तुम

मेरी नाव भँवर डोले, उसे पार लगा देना २

तुम सुखके सागर हो, भक्तिके सहारे हो

मेरे मनमें समाये हो, मुझे प्राणोंसे प्यारे हो

नित माला जपूँ तेरी, मेरे दोष भुला देना ३

तुम सुखके सागर हो, भक्तिके सहारे हो

मेरे मनमें समाये हो, मुझे प्राणोंसे प्यारे हो

नित माला जपूँ तेरी, मेरे दोष भुला देना ३

मैं सन्तोंका सेवक हूँ, गुरु चरणोंका दास हूँ

नहीं नाथ भुलाना मुझे, इस जगमें अकेला हूँ

तेरे द्वारका भिखारी हूँ, नहीं दिलसे भुला देना ४

मैं सन्तोंका सेवक हूँ, गुरु चरणोंका दास हूँ

नहीं नाथ भुलाना मुझे, इस जगमें अकेला हूँ

तेरे द्वारका भिखारी हूँ, नहीं दिलसे भुला देना ४

© 2026 Gaudiya Kirtan. All rights reserved.